जमशेदपुर : आदित्यपुर में मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे अपराधियों ने भाजपा नेता सपन दास के घर पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी. स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने घर की खिड़की को निशाना बनाते हुए गोली चलाई और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और स्थानीय लोग भयभीत नजर आए.
Also Read : रिम्स में भारी हंगामा: डायरेक्टर पर मंदिर में जूते पहनकर घुसने और पुरोहित से अभद्र व्यवहार का आरोप
हमलावरों की पहचान, पुलिस छापेमारी में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान हमलावरों की पहचान राजू उर्फ टकला और चंदन के रूप में हुई है. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गंभीरता से जांच जारी है.
