पलामू: प्रभात हत्याकांड में पुलिस पर लगे आरोप बेबुनियाद – SP कपिल चौधरी

Palamu: जिले के पाटन थाना क्षेत्र में हुए प्रभात हत्याकांड मामले में पुलिस पर लग रहे आरोपों का पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी...

Allegation
Allegations against the police in the Prabhat murder case are baseless – SP Kapil Chaudhary

Palamu: जिले के पाटन थाना क्षेत्र में हुए प्रभात हत्याकांड मामले में पुलिस पर लग रहे आरोपों का पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने पूरी तरह से खंडन किया है. SP ने स्पष्ट किया है कि पलामू पुलिस में वर्तमान में कोई भी SPO कार्यरत नहीं है. यह केंद्र सरकार की एक पुरानी योजना थी जिसके तहत नक्सलियों के खिलाफ सूचना देने के लिए 6000 रुपये प्रति माह पर SPO की नियुक्ति की जाती थी. पुलिस पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार हैं. अब तक की पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई है कि यह हत्या आपसी रंजिश और दुश्मनी के कारण हुई है, इसका पुलिस से कोई संबंध नहीं है.

ALSO READ: देर रात 11 बजे के बाद सोने की आदत पड़ सकती है सेहत पर भारी, बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *