संगठित अपराध के आतंक पर चली पुलिस की गोली, धमकी देना बंद करें अपराधी, नहीं तो AK-47 से होगा सामना: SP

Hazaribagh: कोयलांचल में संगठित अपराध के खिलाफ एसपी अजय कुमार ने एक बड़ा चक्रव्यूह रचा. इस चक्रव्यूह में राहुल दुबे का गैंग...

Hazaribagh: कोयलांचल में संगठित अपराध के खिलाफ एसपी अजय कुमार ने एक बड़ा चक्रव्यूह रचा. इस चक्रव्यूह में राहुल दुबे का गैंग बुरी तरह फंस गया है. एसपी की सूझबूझ की वजह से इस गैंग के गुर्गे हर जगह गिरफ्तार हो रहे हैं. सोमवार को एसपी अजय कुमार द्वारा रचे गए चक्रव्यूह में राहुल दुबे गैंग का शूटर सन्नी सिंह ऐसे फंसा कि फिर वह बाहर नहीं निकल पाया. पुलिस के चौतरफा घेरे से चली गोली ने उसे घायल कर दिया.

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों को आदेश जारी किया था. उनका साफ निर्देश था कि अपराधी किसी भी सूरत में बचना नहीं चाहिए. संगठित गिरोह कितना भी प्रयास कर ले, लेकिन कोयलांचल की सुरक्षा व्यवस्था को भंग करना अपराधियों को हर समय महंगा पड़ना चाहिए.

Also Read: विष्णुगढ़ के कुसुम्भा गांव में बदला माहौल, मासूम बच्ची की हत्या के बाद अंधविश्वास के खिलाफ उठी जनक्रांति

राहुल दुबे गैंग पर लगातार कार्रवाई

रामगढ़ एसपी अजय कुमार के निर्देश पर राहुल दुबे गैंग के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स हर दिन कहीं न कहीं गैंग के अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. शनिवार की रात ही पतरातू में राहुल दुबे गैंग से जुड़े शातिर अपराधियों को पकड़ा गया था. उनके पास से हथियार भी बरामद हुए थे. इसके बाद भी पुलिस की सक्रियता कम नहीं हुई. 7 लोगों को जेल भेजने के बाद उस गिरोह के आतंक को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.

एसपी की अपराधियों को कड़ी चेतावनी

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे धमकी देना बंद करें. रंगदारी वसूलना और दहशत फैलाने के लिए गोली चलाना बंद करें, अन्यथा उनका सामना पुलिस के एके-47 से होगा. किसी भी सूरत में अपराधियों के वर्चस्व को कायम नहीं होने दिया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *