Click Here
Click Here
Click Here

दिल्ली : पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची असम पुलिस, सीएम हिमंता की पत्नी के पास 3 देशों का पासपोर्ट होने का लगाया था आरोप

Delhi: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बीच सियासी लड़ाई चरम पर है. कांग्रेस नेता पवन...

Delhi: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बीच सियासी लड़ाई चरम पर है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर लगाए गए आरोपों के बाद उनके दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस की टीम पहुंची. माना जा रहा है कि यह कार्रवाई फर्जी पासपोर्ट को लेकर लगाए गए गंभीर आरोपों के आधार पर हुई है. हाल ही में पवन खेड़ा ने असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी रिंकी के पास तीन पासपोर्ट होने के आरोप लगाए थे. मुख्यमंत्री ने इन आरोपों के बाद कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी. आज असम पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ उनके आवास पहुंची. हालांकि, सीएम हिमंता ने पुलिस की कार्रवाई के बीच कहा कि खेड़ा अपना दिल्ली का घर छोड़कर हैदराबाद चले गए हैं, उन्हें ये जानकारी मीडिया से मिली है.

ये भी पढ़ें : असम में चुनाव प्रचार कर आज रांची लौटेंगे सीएम हेमंत सोरेन

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

हिमंता ने पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुप की मदद लेने का लगाया था आरोप

दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई के बीच असम के शिवसागर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा मामले में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, वह कल गुवाहाटी से दिल्ली भाग गए. कानून अपना काम करेगा. इससे पहले सीएम हिमंत ने एक दिन पहले ही राज्य में चढ़ते सियासी पारे के बीच कांग्रेस के नेताओं पर चुनाव प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुप की मदद लेने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि कल दिल्ली और गुवाहाटी में हुई मीडिया वार्ता के दौरान दिखाए गए तमाम दस्तावेज पाकिस्तान की सोशल मीडिया टीम ने तैयार किए थे.

पवन खेड़ा ने हिमंता की पत्नी पर तीन देशों का पासपोर्ट होने का लगाया था आरोप

हाल ही में पवन खेड़ा ने एक मीडिया वार्ता में दावा किया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा जैसे तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में पत्नी की विदेशी संपत्तियों की जानकारी छिपाई है. खेड़ा के अनुसार, दुबई में उनकी दो कीमती संपत्तियां हैं और अमेरिका के व्योमिंग में उनकी कंपनियां चल रही हैं. कांग्रेस ने इन संपत्तियों की जांच ईडी से कराने और चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग भी की थी.

ये भी पढ़ें : शराब घोटाला: नवीन केडिया को बेल देने से ACB कोर्ट का इनकार 

हिमंता बिस्व सरमा ने दी थी चेतावनी

इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस फेक एआई कैंपेन और पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप की झूठी जानकारी के आधार पर ये दावे कर रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि दुबई के जिन फ्लैटों का जिक्र हो रहा है, उनके असली मालिक कोई और हैं. उन्होंने पवन खेड़ा को चेतावनी दी थी कि वे इन मनगढ़ंत आरोपों के खिलाफ आपराधिक और नागरिक मानहानि का मामला दर्ज करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *