Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में समय पर होंगे पंचायत चुनाव, OBC आरक्षण के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी सरकार: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

  Ranchi: झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर स्थिति...

 

Ranchi: झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है. विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में पंचायत चुनाव न केवल अपने निर्धारित समय पर होंगे बल्कि इस बार चुनाव में पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण को भी सुनिश्चित किया जाएगा.

OBC आरक्षण सरकार की प्राथमिकता

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जोर देकर कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पिछड़ों के हक को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी पंचायत चुनाव OBC आरक्षण के आधार पर ही कराए जाएंगे. पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण का मुद्दा उनकी प्राथमिकता रहा है. उन्होंने कहा कि उन्होंने ही सबसे पहले विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से इस विषय को सदन के पटल पर रखा था और अब सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: नशे और लूट की खातिर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

केंद्र को भेजा गया 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव

मंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने पंचायत चुनावों में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण देने का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया है. सरकार का रुख साफ है कि बिना पिछड़ों की भागीदारी सुनिश्चित किए चुनाव में जाना उनके साथ अन्याय होगा.

प्रक्रियाएं अंतिम चरण में

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को चुनाव की समय सीमा और आरक्षण संबंधी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राज्य चुनाव आयोग वर्तमान में जरूरी डेटा और प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. आरक्षण लागू करने के लिए आवश्यक कानूनी मापदंडों और सर्वे की प्रक्रियाओं पर भी काम चल रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *