साप्ताहिक जनता दरबार में उमड़ी शिकायतों की बाढ़, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सरायकेला-खरसावां: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें...

सरायकेला-खरसावां: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आमजनों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया.

भूमि विवाद से लेकर पेंशन और राशन तक कई मुद्दे उठे

जनता दरबार में भूमि विवाद, वृद्धा पेंशन एवं पारिवारिक लाभ पेंशन योजना में अवरोध, झारखंड मुख्यमंत्री माईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलना, राजनगर अंचल अंतर्गत पंजी-2 में ऑनलाइन प्रविष्टि दर्ज कराने जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं.

इसके अलावा नगर परिषद कपाली के वार्ड संख्या 3 में राशन लाभुकों के लिए नजदीक में नए राशन डीलर दुकान खोलने की मांग, सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को मुआवजा भुगतान, आदित्यपुर हाउसिंग कॉलोनी में किराए पर दिए गए क्वार्टर को खाली नहीं करने का मामला भी सामने आया.

ALSO READ: दिशा बैठक में 34 केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा, रांची को ‘क्लीन-ग्रीन’ शहर बनाने पर जोर

जल जीवन मिशन और अन्य योजनाओं पर भी उठे सवाल

टेंटोपोशी और बड़ाकांकड़ा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लंबित कार्यों को पूरा कर जलापूर्ति शुरू करने की मांग भी लोगों ने रखी. इसके साथ ही जनहित से जुड़े कई अन्य आवेदन भी प्रशासन को प्राप्त हुए.

त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की शीघ्र जांच कर त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

ALSO READ: बोकारो युवती लापता केस : आज शाम 4 बजे तक DGP को सशरीर हाजिर होने का आदेश

आमजनों से शिकायत दर्ज कराने की अपील

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों का निष्पादन तत्काल संभव है, उन्हें अविलंब निष्पादित किया जाए, जबकि अन्य मामलों में शीघ्र जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं और शिकायतें बिना किसी संकोच के प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका समुचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *