सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर गिरिडीह पुलिस अलर्ट, संगोष्ठी में दिए अहम निर्देश

गिरिडीह: गिरिडीह में सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. बढ़ती आपराधिक घटनाओं के...

Giridih police
सर्राफा कारोबारियों के साथ सुरक्षा सह जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

गिरिडीह: गिरिडीह में सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस ने एक अहम पहल की. आज पुलिस प्रशासन द्वारा वंडर वर्ल्ड हॉल में सर्राफा कारोबारियों के साथ सुरक्षा सह जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई. हाल के दिनों में सर्राफा कारोबारियों को अपराधियों द्वारा निशाना बनाए जाने की घटनाओं को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कारोबारियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह

संगोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कारोबारियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी. अधिकारियों ने कहा कि प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके. वहीं, सर्राफा कारोबारियों ने भी पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने की मांग की.

ये रहे मौजूद

इस मौके पर एसडीपीओ जीत वाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना प्रभारी राजीव सिंह, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और सर्राफा संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे.
कार्यक्रम का संचालन श्याम कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सर्राफा संघ के अध्यक्ष राहुल वर्मन द्वारा किया गया. पुलिस और कारोबारियों के बीच इस तरह की पहल से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: बोकारो कोषागार से 3.15 करोड़ का वेतन घोटाला: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *