झारखंड पुलिस के ‘स्निफर डॉग्स’ को मिलेगा हाई-प्रोटीन डाइट, सीआईडी खरीदेगा रॉयल कैनिन और डिबैक सेंस जैसा प्रीमियम फूड

रांची: झारखंड पुलिस के श्वान दस्ते को अब और अधिक ताकत और फुर्ती देने की तैयारी शुरू हो गई है. अपराध अनुसंधान...

sniffer dogs food
एआई इमेज

रांची: झारखंड पुलिस के श्वान दस्ते को अब और अधिक ताकत और फुर्ती देने की तैयारी शुरू हो गई है. अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने स्निफर डॉग्स के लिए हाई-प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर प्रीमियम डॉग फूड की खरीद के लिए निविदा जारी की है. इस पहल का उद्देश्य अपराधियों की गंध पहचानने, विस्फोटक खोजने और वीआईपी सुरक्षा में तैनात इन श्वानों की क्षमता को और मजबूत बनाना है. सीआईडी द्वारा जारी टेंडर में खास तौर पर रॉयल कैनिन और डिबैक सेंस जैसे प्रीमियम ब्रांड्स का उल्लेख किया गया है, जिससे साफ है कि श्वानों के पोषण स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

मेन्यू में पोषण का पूरा ध्यान

गृह मंत्रालय (एमएचए) के मानकों के अनुरूप डॉग फूड का कंपोजिशन तय किया गया है. इसमें 26-30% प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए, 13-16% फैट ऊर्जा के लिए और 3700-4000 Kcal/kg मेटाबोलाइजेबल एनर्जी शामिल होगी. इसके अलावा विटामिन A, D3 के साथ ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी दिए जाएंगे, ताकि श्वानों की सेहत और सूंघने की क्षमता बेहतर बनी रहे.

9 जिलों तक होगी सप्लाई

चयनित आपूर्तिकर्ता को रांची के होटवार स्थित मुख्यालय के साथ-साथ हजारीबाग, पलामू, चाईबासा, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका और देवघर एयरपोर्ट सहित कुल नौ स्थानों पर डॉग स्क्वॉड के लिए फूड सप्लाई करना होगा.

यह भी पढ़ें: युवाओं के लिए बड़ा मौका: 13 अप्रैल को 7 जिलों में अप्रेंटिसशिप मेला, पढ़ाई के साथ मिलेगा काम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *