Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के हारूडीह पंचायत भवन में सत्य नारायण सोशियो-इकोनॉमिक एंड रिसर्च सेंटर ने संवादाता सम्मेलन कर संताली भाषा, ओलचिकी लिपि और आदिवासी सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने पर जोर दिया. डॉ. सत्य नारायण मुर्मू की मौजूदगी में बताया गया कि 19 अप्रैल 2026 को SNM ट्रॉफी–संताली Talent Quest 2026 का आयोजन होगा. आयोजकों ने इसे सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नई पीढ़ी तक भाषा-लिपि-विरासत पहुंचाने का अभियान बताया. इसके लिए डॉ. सत्य नारायण मुर्मू ने परीक्षा देने वाले सभी का स्वागत करते हुए जल्दी से जल्दी रजिस्ट्रेशन कराने को कहा.
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में चुनाव प्रचार तेज : पलानीस्वामी ने सीएम स्टालिन पर बोला तीखा हमला, कहा- ‘वादे नहीं हुए पूरे, कानून-व्यवस्था फेल’

सफल प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित
प्रेस वार्ता में यह भी घोषणा हुई कि 1 मई 2026 को ओल गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू की 121वीं जयंती TSF ओल इटुन आसडा (हरूडीह-भादूडीह) के तत्वावधान में मनाई जाएगी. उसी मंच पर SNM ट्रॉफी के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित करने की योजना है. इस मौके पर शिक्षक सत्य रंजन सोरेन, शिक्षक लखन मांझी, सुनील बेसरा (मांझी बाबा), मंगल हांसदा, मंगल बेसरा, दिनेश बेसरा, सूनाराम मांझी, सत्य नारायण मुर्मू, सोनाराम बास्के, लखी मनी सोरेन, बिस्टू बेसरा, सुकुरमनी बेसरा, मालती बेसरा, गुलापी बेसरा, अंजलि मार्डी, इसाना मार्डी, भुजंग टुडू, मानिक मार्डी समेत कई लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : चुनाव प्रचार समाप्त, असम सीएम ने बाबा मंदिर में की विधिवत पूजा
