रांची: आदित्य साहू ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस के डीएनए में ही देश से गद्दारी है.” उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी “नीचता की हद पार कर चुकी है.” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद साहू ने कहा कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अंतरराष्ट्रीय समिट के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन से देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब हुई है.

“भारत की छवि को पहुंचाया नुकसान”
साहू ने आरोप लगाया कि जिस मंच पर दुनिया भारत की तकनीकी प्रगति और संभावनाओं की चर्चा कर रही थी, वहां कांग्रेस नेताओं ने छद्म तरीके से घुसकर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि इससे यह साफ होता है कि कांग्रेस को भारत की प्रगति पसंद नहीं है.
सेना और सरकार पर सवाल उठाने का आरोप
आदित्य साहू ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस ने सेना पर सवाल उठाए. उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस हर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करती है. भाजपा नेता ने कांग्रेस पर “टुकड़े-टुकड़े गैंग” का समर्थन करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस की सोच देशहित के खिलाफ हो गई है.
यह भी पढ़ें: बजट सत्र: हिंदू राष्ट्र बनाने का मंसूबा पूरा नहीं होगा- सुरेश पासवान

