रांची: रांची नगर निगम ने शहर में अवैध विज्ञापन पट्टों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. निगम की टीम ने चर्च कॉम्प्लेक्स से लेकर डोरंडा तक विशेष जांच की. जांच के दौरान जहां-जहां बिना अनुमति के बैनर, पोस्टर और फ्लेक्स लगाए गए मिले, वहां संबंधित एजेंसियों और दुकानदारों पर भारी जुर्माना लगाया गया.

इन प्रतिष्ठानों पर लगा फाइन
- The Studs Bar & Grill (मेन रोड, सुजाता चौक) – ₹1,35,340
- Puma (Nitro), मेन रोड, रांची – ₹3,51,884
- Acer Exclusive Store, रोस्पा टावर – ₹1,35,000
- पेट पूजा मिनी रेस्टोरेंट – ₹25,000
- A.A Hotel Kings Place – ₹25,000
- RISE Institute – ₹25,000
- OMEGA Home Tutors – ₹25,000
- Shave Cave (डोरंडा) – ₹25,000
निगम ने साफ किया है कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत यह कार्रवाई की जा रही है. बिना अनुमति के लगाए गए विज्ञापनों को हटाया जा रहा है और जुर्माना वसूला जा रहा है. प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह अभियान और तेज किया जाए, ताकि रांची शहर को अवैध विज्ञापनों से मुक्त किया जा सके.
यह भी पढ़ें: किडनैपिंग और मर्डर मामले में जनक प्रसाद दोषी, फिरौती लेकर भी कर दी थी हत्या

