उर्फी जावेद का नया अतरंगी अवतार, ‘इनफिनिटी मिरर ड्रेस’ ने बटोरी सुर्खियां

NEWS DESK: अपने क्रिएटिव फैशन को लेकर मशहूर urf7i (उर्फ़ी जावेद) एक बार फिर नया अतरंगी अवतार लेकर सामने आई हैं.अपने सोशल...

NEWS DESK: अपने क्रिएटिव फैशन को लेकर मशहूर urf7i (उर्फ़ी जावेद) एक बार फिर नया अतरंगी अवतार लेकर सामने आई हैं.अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उन्होंने इस लुक को शेयर किया, जो तुरंत ही फैंस और फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

एक अनोखी इन्फिनिटी इफ़ेक्ट देती है ये ड्रेस 

यह आउटफिट, जिसे “इनफिनिटी मिरर ड्रेस” कहा जा रहा है, शुरुआत में एक साधारण मिरर ड्रेस जैसी दिखती है. लेकिन जैसे ही ड्रेस के अंदर की लाइट चालू होती है, यह एक अनोखी इन्फिनिटी इफ़ेक्ट देती है.लाइट के परावर्तन से ऐसा प्रतीत होता है कि ड्रेस के अंदर की रोशनी कभी खत्म नहीं होती, जैसे एक अंतहीन लूप में सब कुछ बंद हो गया हो.

ड्रेस के पीछे की प्रेरणा साझा करते हुए कहा

urf7i ने इस ड्रेस के पीछे की प्रेरणा साझा करते हुए कहा कि यह डिज़ाइन इस दुनिया के भ्रम और अनंत सवालों से प्रेरित है. उनका कहना है कि यह आउटफिट दर्शाता है कि हमारी वास्तविकता एक प्रकार का भ्रम हो सकती है, और इस दुनिया के अनसुलझे सवाल कभी खत्म नहीं होते.

Also Read: स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव ने किया शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण, अधिकारियों को मिले निर्देश

फैशन और कला के इस मिश्रण ने उनके फॉलोअर्स के बीच जबरदस्त उत्सुकता और सराहना बटोरी है. इस क्रिएटिव आउटफिट को पहनकर कोई भी व्यक्ति जैसे एक अलग ही दुनिया में प्रवेश कर सकता है, जहां रोशनी और प्रतिबिंब की अनंत गहराइयाँ सामने आती हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *