Koderma: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना. इस दौरान प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
इन मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए
जन शिकायत निवारण दिवस में खातियानी रैयती जमीन पर अवैध कब्जा कर रास्ता अवरुद्ध करने, भूमि से अवैध कब्जा हटाने, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने, जमीन पर जबरन पिलर खड़ा करने, पति द्वारा मारपीट एवं प्रताड़ित करने, अवैध रूप से फैक्ट्री संचालित करने, जमीन की गलत तरीके से रजिस्ट्री करने सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

समय-सीमा में निष्पादन के निर्देश
अपर समाहर्ता ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें.
