गुमला : लापता हुए 15 वर्षीय मजदूर की तलाश की गुहार घाघरा थाना में परिजनों ने दिया आवेदन

Gumla : घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी गांव स्थित संतोष साहू के फार्म में कार्यरत 15 वर्षीय नाबालिग मजदूर खुदी लोहारा बुधवार...

लापता किशोर
लापता किशोर

Gumla : घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी गांव स्थित संतोष साहू के फार्म में कार्यरत 15 वर्षीय नाबालिग मजदूर खुदी लोहारा बुधवार (29 जुलाई) से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर किशोर की तलाश करने की गुहार लगाई है. लापता किशोर के भाई सोनू लोहारा ने बताया कि दोनों भाई संतोष साहू के फार्म में मजदूरी करते हैं.

किशोर रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

बुधवार सुबह खुदी लोहारा यह कहकर निकला था कि वह फार्म में खीरा तोड़ने जा रहा है, लेकिन वह फार्म तक पहुंचा ही नहीं. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास के गांवों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने आज घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर नाबालिग की शीघ्र बरामदगी की मांग की. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे पुलिस से जल्द से जल्द खोजबीन कर बेटे को सकुशल घर वापस लाने की अपील कर रहे हैं. घाघरा पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता किशोर की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : श्रावणी मेले में कांवरियों के लिए CCL का मुफ्त मेडिकल कैंप, 28 अगस्त तक मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *