रांची/दिल्ली: टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लाउंड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े केस में ED चार महत्वपूर्ण गवाहों को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में प्रस्तुत करेगी.
ED ने कोर्ट को दी अहम जानकारी, चार गवाह होंगे पेश
यह जानकारी एजेंसी की ओर से आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दी गई है. ED जिन गवाहों को कोर्ट के समक्ष पेश करने वाली है उसमें मुन्ना कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, संतोष कुमार उर्फ रिंकू, प्रॉपर्टी विक्रेता स्वर्णजीत सिंह और प्रॉपर्टी विक्रेता बिंदेश्वर राम का नाम शामिल है.
Read Also: पलामू: पिपरहिया तालाब में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
कोर्ट ने दिया चार सप्ताह का समय, अगली सुनवाई 11 मई
कोर्ट ने उक्त गवाहों का बयान दर्ज कराने के लिए अभियोजन पक्ष को चार सप्ताह का समय दिया है और आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर लगी सुनवाई के लिए 11 मई की तारीख मुकर्रर की है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एम एम सुंदरेश्वर और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की बेंच में आलमगीर आलम की याचिका पर सुनवाई हुई. इससे पहले जुलाई महीने में 11 तारीख को झारखंड हाईकोर्ट ने आलमगीर आलम की जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था.
ALSO READ: ‘वीर’ एक्ट्रेस ज़रीन खान के लिए दुःख भरा समय, लंबी बीमारी के बाद मां का निधन
32.30 करोड़ की बरामदगी के बाद गिरफ्तारी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका
जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.उनके आप्त सचिव संजीव कुमार लाल एवं उनके नौकर जहांगीर आलम के यहां से मिले 32.30 करोड़ रुपये नकद बरामदी हुई थी. पैसे बरामद होने के बाद आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया गया था.
