जमशेदपुर: धतकीडीह तालाब में फिर सैकड़ों मछलियों की मौत, पानी की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Jamshedpur: धतकीडीह तालाब में एक बार फिर सैकडों मरी हुई मछलियां मिलने से इलाके में हडकंप मच गया है. बुधवार सुबह तालाब...

Jamshedpur: धतकीडीह तालाब में एक बार फिर सैकडों मरी हुई मछलियां मिलने से इलाके में हडकंप मच गया है. बुधवार सुबह तालाब के किनारे बडी संख्या में मृत मछलियां देख स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश दोनों देखने को मिला.

पहली बार नहीं, लगातार सामने आ रही घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल के दिनों में यह पहली घटना नहीं है. लगातार मछलियों की मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे तालाब के पानी की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खडे हो रहे हैं.

5 से 8 किलो वजन की मछलियां भी मरी मिलीं

बताया जा रहा है कि आज मिली हर मछली का वजन करीब 5 से 8 किलो के बीच है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बडी और परिपक्व मछलियां भी इस रहस्यमयी घटना की चपेट में आ रही हैं.

Also Read: पाताल में जाता पानी: अब 600 फीट नीचे भी नहीं मिल रहा पानी!

मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

मछलियों की मौत के कारणों को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. मौके पर मौजूद एंगल क्लब के सदस्य और सफाई कर्मी भी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आए.

पानी की गुणवत्ता और रखरखाव पर उठे सवाल

बडे पैमाने पर मछलियों के मरने से आसपास के लोग हैरान और चिंतित हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी की जांच और उचित कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *