Ranchi: राजधानी स्थित सिविल कोर्ट में 13 अप्रैल से कोर्ट में कामकाज का समय बदल जाएगा. फिलहाल सभी जिलों में 6 अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट का संचालन हो रहा है. हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अभी अदालतों के कामकाज का समय सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक है.
सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी अदालत
लेकिन 13 अप्रैल से यह समय बदलकर सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा. यह व्यवस्था 27 जून तक चलेगी. इस दौरान सुबह 10:00 बजे आधे घंटे का ब्रेक मिलेगा.
Also Read: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के केस में इन चार गवाहों के बयान महत्वपूर्ण, ED ने कोर्ट को दी जानकारी
गर्मी को देखते हुए लिया गया फैसला
आमतौर पर झारखंड में अप्रैल से जून के महीने में तापमान काफी बढ़ जाता है. दोपहर के समय अदालत परिसर में भीड़भाड़ और लंबी सुनवाई के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था.
मॉर्निंग कोर्ट से मिलेगी राहत
मॉर्निंग कोर्ट शुरू होने से गवाहों, दूर-दराज से आने वाले मुवक्किलों और विशेषकर वकीलों को चिलचिलाती धूप में कोर्ट रूम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.
