JPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2026 को होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता...

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2026 को होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर आज उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व केंद्राधीक्षकों के साथ आवश्यक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई.

कदाचारमुक्त परीक्षा कराना सामूहिक जिम्मेदारी

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य में जेपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस परीक्षा के लिए लोहरदगा जिला में 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिसमें कुल 4305 अभ्यर्थी शामिल होंगे. इस परीक्षा को कदाचारमुक्त आयोजित कराना सामूहिक जिम्मेदारी है. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हर बार की तरह अन्य परीक्षाओं की भांति ही इस परीक्षा को हमें कदाचारमुक्त संपन्न कराना है.

परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी. विधि-व्यवस्था संधारण के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा. परीक्षा के दौरान सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षा बल, केंद्राधीक्षक पूरी तरह सचेत व चौकन्ने रहेंगे. सुरक्षा व विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सभी दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आपस में बेहतर समन्वय स्थापित रखेंगे.

संभावित गड़बड़ी रोकने के लिए जांच अभियान

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के पूर्व सभी संभावित स्थलों पर आवश्यक जांच अभियान चलाया जाए, जिससे किसी प्रकार की संभावित गड़बड़ी को रोका जा सके.

Also Read: बिजली चोरी के खिलाफ 7680 ठिकानों पर रेड, 1082 पर FIR, दो करोड़ का जुर्माना

परीक्षा केंद्रों पर रहें मूलभूत सुविधाएं

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सभी केंद्राधीक्षक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें. परीक्षा केंद्र में पीने का साफ पानी, कमरों में पर्याप्त रोशनी के लिए बिजली व जेनसेट की उपलब्धता हो. शौचालय की साफ-सफाई करा लें. सीसीटीवी क्रियाशील है या नहीं, यह सुनिश्चित कर लें. जहां-जहां वीडियोग्राफी होना है, उस चरण की वीडियोग्राफी अवश्य करा लें.

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक बेंच-डेस्क की सुविधा सुनिश्चित करा लें. सभी प्रतिनियुक्ति कर्मियों के पास उनका पहचान-पत्र अवश्य हो. जिन पदाधिकारियों व कर्मियों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को परीक्षा संचालन का दायित्व नहीं है, वे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगे. बिना जांच के कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करे. किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रिक गैजेट कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे. पूरे परीक्षा के दौरान जेपीएससी द्वारा निर्गत गाइडलाइन का अनुसरण किया जाएगा. किसी परीक्षार्थी के कदाचार में पकड़े जाने पर उस पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

दो पालियों में होगी परीक्षा

जेपीएससी द्वारा झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 दिनांक 19.04.2026 को दो पालियों में होगी. प्रथम पाली 10 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे मध्याह्न तक संचालित होगी. वहीं द्वितीय पाली 3 बजे अपराह्न से 5 बजे अपराह्न तक संचालित होगी.

Also Read: बुंडू सिविल कोर्ट निर्माण मामला : हाई कोर्ट ने देरी पर लगाई जमकर फटकार, कहा- ‘हमें बेवकूफ समझने की कोशिश न करें’

कुल 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित

परीक्षा के लिए लोहरदगा जिला में 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें राजकीयकृत +2 चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट नदिया हिंदू विद्यालय, कस्तूरबा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, उर्सुलाइन कॉन्वेंटर बालिका मध्य विद्यालय, राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा, मंजूरमति उच्च विद्यालय लोहरदगा, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, लुथेरन उच्च विद्यालय, मधुसूदन लाल अग्रवाल अंतर महिला महाविद्यालय, संत स्टानिसलास उच्च विद्यालय, शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, बलदेव साहू महाविद्यालय और लिवेंस अकादमी लोहरदगा शामिल हैं.

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, डीएसपी समीर तिर्की, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व प्रतिनियुक्त किए गए अन्य पदाधिकारी व कर्मी, सभी केंद्राधीक्षक आदि उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *