CID झारखंड के तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त

Ranchi: झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग में लंबे समय तक अपनी सराहनीय सेवाएं देने के बाद तीन पुलिस अधिकारी आज सेवानिवृत्त हो गए....

झारखंड CID

Ranchi: झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग में लंबे समय तक अपनी सराहनीय सेवाएं देने के बाद तीन पुलिस अधिकारी आज सेवानिवृत्त हो गए. सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में इंस्पेक्टर शिव गोप, सब-इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार और सब इंस्पेक्टर प्रवीण कौर शामिल हैं. विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी. अधिकारियों ने तीनों सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के योगदान की सराहना की. इन अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान बेहद ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ काम किया. जटिल मामलों के अनुसंधान और विभागीय कार्यों में इनकी भूमिका हमेशा सराहनीय रही. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआईडी परिवार को इनके लंबे अनुभव की कमी खलेगी. सहकर्मियों ने तीनों अधिकारियों के साथ बिताए दिनों को याद किया और उनके साथ अपने अनुभव साझा किए. सभी अधिकारियों और कर्मियों ने उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की.

ALSO READ :गिरिडीह : नवजात शिशुओं और माताओं को बांटी स्वास्थ्य किट, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *