SHG महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा डिजिटल बाजार, गांवों तक मजबूत हो रही डिजिटल सेवाएं: दीपिका पांडेय सिंह

Ranchi: झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि राज्य में डिजिटल सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है...

SHG women's products will get a digital market, digital services are getting strengthened in villages: Deepika Pandey Singh

Ranchi: झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि राज्य में डिजिटल सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है और इसका सबसे अधिक लाभ ग्रामीण महिलाओं तथा आम लोगों को मिल रहा है. उन्होंने यह बात रांची स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (CTI) में आयोजित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद कही.

महिलाओं की बढ़ेगी आय और ग्रामीण आजीविका को मिलेगी नई मजबूती

दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले वीएलई (Village Level Entrepreneurs) को सम्मानित किया गया. वहीं, CSC eStore और पलाश (JSLPS) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर भी हस्ताक्षर हुए. उन्होंने कहा कि इस समझौते से स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बड़ा बाजार मिलेगा. इससे महिलाओं की आय बढ़ेगी और ग्रामीण आजीविका को नई मजबूती मिलेगी.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंचायत भवनों के माध्यम से आधार सेवाओं का लगातार विस्तार कर रही है. साथ ही आईटी आधारित सेवाओं और ई-गवर्नेंस को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में डिजिटल सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं: दीपिका पांडेय सिंह

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में डिजिटल सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं. इससे खासकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के नए अवसर मिल रहे हैं और ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ पहले से अधिक आसानी से मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से गांवों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है.

ALSO READ : BJP का जामताड़ा समाहरणालय घेराव, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार और जिला प्रशासन पर बोला हमला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *