सक्षम सिंह की घातक गेंदबाजी से ‘द अचीवर्स’ फाइनल में, 12 अप्रैल को रेलवे यूथ से मुकाबला

    Ranchi: धुर्वा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित DCA प्रीमियर लीग के दूसरे सेमीफाइनल में ‘द अचीवर्स’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

 

 

Ranchi: धुर्वा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित DCA प्रीमियर लीग के दूसरे सेमीफाइनल में ‘द अचीवर्स’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए GGCA को हराकर फाइनल में जगह बना ली. मुकाबले में सक्षम सिंह की घातक गेंदबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही.

102 रन पर सिमटी GGCA, सक्षम ने झटके 4 विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी GGCA की टीम 19.5 ओवर में 102 रन पर सिमट गई. टीम की ओर से आयुष ने सर्वाधिक 25 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे. ‘द अचीवर्स’ की ओर से सक्षम सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी.

ALSO READ: बच्चों के दिल की मुफ्त जांच, जरूरत पड़ी तो ऑपरेशन भी फ्री

यश राज और उत्सव की दमदार बल्लेबाजी से आसान जीत

103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ‘द अचीवर्स’ की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 13.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 106 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. टीम की ओर से यश राज ने शानदार 54 रन की पारी खेली, जबकि उत्सव ने 30 रन का अहम योगदान दिया. सक्षम सिंह को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.

12 अप्रैल को होगा खिताबी मुकाबला

अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 12 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे ‘रेलवे यूथ’ और ‘द अचीवर्स’ के बीच खेला जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *