Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में तीन आरोपियों को दबोच लिया जबकि हथियार भी बरामद कर लिया है. आदित्यपुर पुलिस को सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन कुमार दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में बड़ी सफलता मिली है. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ समीर कुमार सबैया के नेतृत्व में बनी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा, राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला और प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी को गिरफ्तार किया. इनके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक तीनों 3 अप्रैल को सालडीह बस्ती में पथराव और हथियार लहराने की घटना में भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें : “अफसरशाही बेलगाम, जनप्रतिनिधि बेइज्जत” – बाबूलाल मरांडी का हमला, CM से कड़ी कार्रवाई की मांग
