चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग

Chatra : स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी ट्रांसफर पोस्टिंग आदेश के तहत राज्य के विभिन्न जिलों...

डॉ. मनीष

Chatra : स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी ट्रांसफर पोस्टिंग आदेश के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत 129 चिकित्सकों का तबादला किया गया है. इसी क्रम में राज्य सरकार की ओर से सदर अस्पताल, गढ़वा में सर्जन के पद पर तैनात डॉ. मनीष लाल को फिर से सदर अस्पताल, चतरा का उपाधीक्षक बनाया गया है. वहीं डॉ. अजय कुमार रवि को जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. डॉ रवि को जिला वेक्टर जनित रोग निवारण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सरकार ने सौंपा है. डॉ. मनीष लाल इससे पहले भी सदर अस्पताल, चतरा में उपाधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एक कुशल सर्जन एवं संवेदनशील चिकित्सक के रूप में अलग पहचान बनाई थी.

समाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने की थी मांग

मरीजों के प्रति उनकी कार्यशैली, सहज उपलब्धता और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था को लेकर किए गए प्रयासों की जिलेभर में सराहना होती रही है. लेकिन उनके तबादले के बाद जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिक लगातार सरकार से उन्हें फिर से चतरा भेजने की मांग कर रहे थे. लोगों का मानना था कि उनके नेतृत्व में सदर अस्पताल की स्वास्थय सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ. डॉ. मनीष के पूर्व तबादले के वक्त भी जिले में काफी चर्चा हुई थी. अब सरकार के नए आदेश के बाद एक बार फिर डॉ. मनीष की चतरा वापसी हुई है.

बेहतर सर्जन माने जाते है डॉ मनीष

डॉ. मनीष लाल को जिले के बेहतर सर्जनों में गिना जाता है. चतरा में उपाधीक्षक रहते हुए वे अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए भी हमेशा तत्पर रहते थे. गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के इस व्यापक तबादला आदेश में देवघर, दुमका, जामताड़ा, रांची और पाकुड़ सहित कई जिलों के सिविल सर्जनों का भी ट्रांसफर किया गया है.

 

ALSO READ : झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *