झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी

Ranchi : झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने राज्य की ग्रामीण सड़कों को बेहतर बनाने और उनके सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से...

पथ निमार्ण विभाग

Ranchi : झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने राज्य की ग्रामीण सड़कों को बेहतर बनाने और उनके सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन आने वाली तीन महत्वपूर्ण सड़कों को पथ निर्माण विभाग में हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है. इससे संबंधित आधिकारिक अधिसूचना पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव की ओर से जारी कर दी गई है. इन सभी प्रस्तावों पर राज्य मंत्रिमंडल (मंत्रिपरिषद) की मंजूरी पहले ही प्राप्त हो चुकी है. पथ निर्माण विभाग की ओर से जारी तीन अलग-अलग अधिसूचनाओं के तहत गुमला और दुमका प्रमंडल की सड़कों को टेकओवर किया गया है.

ये प्रमुख सड़कें है शामिल

परवल से करंज पथ

– रोड का नाम : परवल पथ से करंज पथ वाया पहाड़बंगरू, चीतागुड़, कानारोआ, बैरीटोली, नया करंज थाना

– प्रमंडल : ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, गुमला.

– कुल लंबाई : 14.251 किलोमीटर

घाघरा से जोकारी पथ (गुमला प्रमंडल) 

पथ का नाम : घाघरा से जोकारी वाया रन्हे, कुड्डो, रूकीघाटी (बिशुनपुर) पथ.

– प्रमंडल : ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, गुमला.

– कुल लंबाई : 19.100 किलोमीटर

खेराबानी से रानीघाघर पथ (दुमका प्रमंडल) 

– पथ का नाम : खेराबानी (SH-15) – रानीघाघर

– प्रमंडल : ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, दुमका

कुल लंबाई : 9.172 किलोमीटर

चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का रास्ता साफ

पथ निर्माण विभाग के पास इन सड़कों का अधिकार आने से अब इनकी चौड़ाई बढ़ाने, मरम्मत और बेहतर गुणवत्ता वाले निर्माण का काम तेजी से हो पायेगा. जिससे संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और सुगम होगा. अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि हस्तांतरण की तिथि से पूर्व के सभी वित्तीय दायित्व, देनदारियां, दावे और संबंधित कोर्ट केस आदि के निष्पादन व भुगतान की जिम्मेदारी ग्रामीण कार्य विभाग की ही रहेगी.

 

ALSO READ : थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *