NewsWave Desk : होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. जिसके तहत केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है. इससे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी. जानकारी हो कि मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच गैस सिलेंडर के दाम में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही थी. ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से यह दूसरी बार राहत भरा फैसला लिया गया है. हालांकि, अभी घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है. जिसके तहत केंद्र सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.
200 रूपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर
केंद्र सरकार ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किया. जिसके तहत 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की घोषणा की गयी. जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हो गया है. जबकि कोलकाता में इसकी कीमत में 209 रुपये की कमी की गई है. नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. कटौती होने से कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी LPG सिलेंडर अब 2,872.50 रुपये में मिलेगा. इस कटौती से होटल, रेस्तरां, ढाबा, कैटरिंग सेवाओं और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी.

घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
केंद्र सरकार की ओर से सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की गयी है. फिलहाल घरेलू एलपीजी LPG सिलेंडर की कीमत में कोई कटौती नहीं की गयी है. इसके साथ ही दूसरी बार है जब केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. इससे पहले जुलाई में भी सरकार ने कमर्शियल एलपीजी LPG सिलेंडर के दाम कम किए थे.
