झरिया : बेकाबू कार ने सब्जी और फल विक्रेता को रौंदा, एक की हालत नाजुक, परिवार में मचा कोहराम

Jharia (Dhanbad): जोरापोखर थाना क्षेत्र के लोदना मोड़ के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार बेकाबू स्विफ्ट डिजायर...

Jharia (Dhanbad): जोरापोखर थाना क्षेत्र के लोदना मोड़ के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे अपनी जीविका चला रहे दो विक्रेताओं को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है.

पहले बाइक को मारा, फिर ठेले में जा घुसी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार (संख्या JH10 CP 1992) लोदना की ओर से काफी तेज रफ्तार में आ रही थी. कार ने सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी और उसके बाद सीधे सब्जी विक्रेता और फल विक्रेता को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भयानक थी कि विक्रेताओं के ठेले पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सामान सड़क पर बिखर गया.

यह भी पढ़ें : झारखंड ट्रेजरी घोटाला: हजारीबाग और बोकारो के बाद अब पलामू में भी अवैध निकासी के संकेत, सभी 33 कोषागारों की होगी उच्चस्तरीय जांच

घायलों की हो चुकी है पहचान

नन्द किशोर साव उर्फ दुर्गा साव (सब्जी विक्रेता, निवासी: सुराटांड़, झरिया)
भोला वर्णवाल (फल विक्रेता, निवासी: भागा 5 नंबर)

नशे में धुत्त था चालक, पुलिस ने हिरासत में लिया

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चालक अजय नशे की हालत में वाहन चला रहा था. बताया जा रहा है कि आरोपी बीसीसीएल (BCCL) में जनरल मजदूर के पद पर कार्यरत है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. कार और चालक को अपनी कस्टडी में लेकर थाने ले आई. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें : RIMS रांची में सीनियर रेजिडेंट भर्ती पर उठे सवाल: मेधावी छात्र का आरोप, नियम ताक पर रखकर चहेतों को दी गई नियुक्ति

अब घर कैसे चलेगा?, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. घायल नन्द किशोर साव की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बिलखते हुए बताया- “घर में तीन बेटियां और दो बेटे हैं. मेरे पति ही पूरे परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं. अब हम सबका भरण-पोषण कैसे होगा?”

हादसे से स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद लोदना मोड़ के पास स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. लोगों ने जिला प्रशासन से यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने और घायलों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *