टीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम, निक्षय वाहन को दिखाई गई हरी झंडी

    Palamu: मेदिनीनगर में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सिविल सर्जन (CS) डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव...

 

 

Palamu: मेदिनीनगर में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सिविल सर्जन (CS) डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के साथ ‘निक्षय वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लिए रवाना किया.

अब गांव-गांव पहुंचेगी एक्स-रे जांच सुविधा

यह निक्षय वाहन आधुनिक तकनीक से लैस हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन की सुविधा से युक्त है, जिसके माध्यम से अब दूर-दराज के गांवों में घर बैठे ही मरीजों के फेफड़ों की जांच की जा सकेगी.

ALSO READ: NH-320G की सुस्त रफ्तार पर फूटा गुस्सा: ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, लंबी कतारों में फंसे वाहन

जल्द पहचान और इलाज से टूटेगी संक्रमण की कड़ी

इस वाहन का मुख्य उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की जल्द पहचान करना और उन्हें तुरंत इलाज से जोड़ना है, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को प्रभावी ढंग से तोड़ा जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *