अपर बाजार को जाम से राहत दिलाने की तैयारी, सड़क किनारे अवैध कब्जों पर नगर निगम चलाएगा बुलडोजर

Ranchi: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त कारोबारी इलाके अपर बाज़ार को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए रांची नगर निगम...

Ranchi

Ranchi: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त कारोबारी इलाके अपर बाज़ार को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए रांची नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है.  आज निगम की टीम ने हरमू शनि मंदिर से लेकर अपर बाज़ार तक विस्तृत निरीक्षण किया और सड़क, फुटपाथ व सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित किया.

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के प्रशासक, अपर प्रशासक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने पूरे मार्ग का पैदल निरीक्षण कर उन स्थानों का आकलन किया, जहां अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है.

पहले चरण में अतिक्रमण वाले स्थानों की हो रही पहचान

नगर निगम के अनुसार, “जाम मुक्त अपर बाज़ार” अभियान के तहत पहले चरण में अतिक्रमण वाले स्थानों की पहचान की जा रही है. इसके बाद संबंधित लोगों को नियमानुसार कार्रवाई की सूचना दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर अवैध निर्माण व कब्जों को हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी. अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सड़क की चौड़ाई, फुटपाथों की स्थिति, दुकानों के बाहर रखे सामान, अस्थायी ढांचे और अन्य अवरोधों का भी जायजा लिया.  निगम का मानना है कि सड़क और फुटपाथ खाली होने से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि पैदल चलने वालों और व्यापारियों को भी सुविधा मिलेगी.

ALSO READ: JSSC अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, 836 लिपिक पदों की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *