राज्य के ई-रेवेन्यू कोर्ट में आए कुल 2.79 लाख मामलों में 2.24 लाख का हो चुका है निपटारा, अब भी करीब 55 हजार केस पेंडिंग

Ranchi: झारखंड के ई-रेवेन्यू कोर्ट में कुल 2,79,963 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 2,24,993 केसों का सफलतापूर्वक निष्पादन (80.37%) किया...

Ranchi: झारखंड के ई-रेवेन्यू कोर्ट में कुल 2,79,963 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 2,24,993 केसों का सफलतापूर्वक निष्पादन (80.37%) किया जा चुका है. हालांकि, इसके बावजूद राज्य के विभिन्न जिलों में अभी भी 54,970 मामले यानी 19.63% केस पेंडिंग बने हुए हैं. राजधानी रांची में कुल 86,427 मामले सामने आए, जिनमें से 66,208 मामलों (76.61%) का निपटारा कर लिया गया है, जबकि 20,219 केस अभी भी पेंडिंग हैं. हजारीबाग में कुल 24,558 मामलों में से 18,693 मामलों का निस्तारण (76.12%) हुआ है और 5,865 मामले लंबित हैं.

सिमडेगा, लातेहार और कोडरमा अव्वल

सिमडेगा: इस फेहरिस्त में सिमडेगा जिला सबसे आगे है, जहां 97.93% मामलों का रिकॉर्ड निपटारा हुआ है. यहां कुल 6,415 मामलों में से 6,282 केसों का निष्पादन किया जा चुका है और मात्र 133 मामले (2.07%) ही पेंडिंग बचे हैं.

लातेहार: लातेहार जिले में 94.70% मामलों का निपटारा किया है. कुल 5,017 मामलों में से 4,751 केस निपटाए गए और केवल 266 केस लंबित हैं.

कोडरमा: कोडरमा में कुल 5,733 मामलों में से 5,424 मामलों का सफल निस्तारण हुआ है, जिससे इसकी डिस्पोजल दर 94.61% रही और मात्र 309 मामले पेंडिंग हैं.

पाकुड़: पाकुड़ जिले में भी 94.18% की उच्च डिस्पोजल दर दर्ज की गई है, जहां कुल 4,826 मामलों में से 4,545 केस निपटाए गए और सिर्फ 281 केस लंबित हैं.

पलामू: पलामू में कुल 7,341 मामलों में से 6,706 मामलों का निष्पादन किया गया, जिससे इसका प्रतिशत 91.35% रहा और पेंडिंग मामलों की संख्या केवल 635 रह गई.

Also Read: चतरा-डोभी NH-22 पर हादसा, बस और कार की टक्कर में कई यात्री घायल

जामताड़ा और देवघर में लंबित मामलों की चिंताजनक स्थिति

जामताड़ा: जामताड़ा में कुल 7,406 मामलों में से केवल 3,978 मामलों का ही निष्पादन हो पाया है. यहां डिस्पोजल रेट महज 53.71% है, जबकि 3,428 मामले यानी 46.29% केस अब भी पेंडिंग हैं.

देवघर: देवघर जिले में कुल 9,511 मामलों में से 6,837 मामलों का निपटारा हुआ है, जिससे इसकी डिस्पोजल दर 71.89% रही और 2,674 मामले (28.11%) लंबित श्रेणी में बने हुए हैं.

साहिबगंज: साहिबगंज में कुल 2,922 मामलों में से 2,157 का निस्तारण (73.82%) हुआ है, जबकि 765 मामले (26.18%) पेंडिंग हैं.

बोकारो से लेकर पश्चिमी सिंहभूम तक का हाल

गढ़वा: कुल 9,942 मामलों में से 8,874 निपटाए गए, जिससे इसकी डिस्पोजल दर बेहतरीन 89.26% रही और 1,068 केस पेंडिंग हैं.

पश्चिमी सिंहभूम: यहां कुल 5,502 मामलों में से 4,827 मामलों का निस्तारण हुआ, जो कि 87.73% है और 675 मामले पेंडिंग हैं.

बोकारो: बोकारो जिले में कुल 8,420 मामलों में से 7,316 केस निपटाए गए (86.89%) और 1,104 मामले लंबित हैं.

चतरा: चतरा में कुल 8,508 मामलों में से 7,392 का निस्तारण हुआ, जिससे इसकी दर 86.88% रही और 1,116 केस पेंडिंग हैं.

गिरिडीह और लोहरदगा: गिरिडीह में 12,043 में से 10,313 केस (85.63%) और लोहरदगा में 4,427 में से 3,791 केस (85.63%) निपटाए गए हैं.

गुमला: गुमला में कुल 5,394 मामलों में से 4,597 मामलों का निस्तारण हुआ (85.22%) और 797 मामले पेंडिंग हैं.

सरायकेला: सरायकेला जिले में कुल 9,159 मामलों में से 7,668 का निष्पादन हुआ, जिससे इसकी दर 83.72% दर्ज की गई और 1,491 मामले लंबित हैं.

खूंटी: खूंटी में कुल 14,353 मामलों में से 11,635 मामलों का निपटारा हुआ (81.06%) और 2,718 मामले पेंडिंग हैं.

धनबाद: धनबाद में कुल 12,197 मामलों में से 9,765 मामलों का निस्तारण किया गया, जो कि 80.06% है, जबकि 2,432 मामले पेंडिंग हैं.

पूर्वी सिंहभूम: जमशेदपुर क्षेत्र वाले इस जिले में कुल 8,624 मामलों में से 6,821 केस निपटाए गए (79.09%) और 1,803 मामले पेंडिंग हैं.

रामगढ़: रामगढ़ में कुल 7,883 मामलों में से 6,179 मामलों का निस्तारण हुआ (78.38%) और 1,704 मामले लंबित हैं.

गोड्डा: गोड्डा जिले में कुल 6,122 मामलों में से 4,726 का निष्पादन हुआ (77.20%) और 1,396 मामले पेंडिंग हैं.

दुमका: दुमका में कुल 7,233 मामलों में से 5,508 मामलों का निपटारा किया गया (76.15%) और 1,725 केस पेंडिंग हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *