बाबूलाल मरांडी के आरोप बेबुनियाद, जनता को गुमराह करने की कोशिश : सतीश पॉल मुंजनी

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री को...

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र पर कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि यह पत्र झूठ और अफवाहों पर आधारित है और सिर्फ राजनीतिक मकसद से लिखा गया है. मुंजनी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी अपनी राजनीतिक पकड़ खो चुके हैं, इसलिए वे सुर्खियों में बने रहने के लिए बड़े-बड़े आरोप लगा रहे हैं. बिना किसी ठोस सबूत के पूरे प्रशासन पर सवाल उठाना उनकी निराशा को दिखाता है.

यह भी पढ़ें : IAS अधिकारी की पोस्टिंग, वंदना दादेल को मिली ये जिम्मेदारी

मामले की गंभीरता से जांच कर रही राज्य सरकार : मुंजनी

सतीश पॉल मुंजनी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी का इतिहास ही घोटालों से जुड़ा रहा है, वही आज नैतिकता की बात कर रही है. यह जनता को गुमराह करने की कोशिश है. कांग्रेस नेता ने साफ कहा कि राज्य सरकार हर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. लेकिन भाजपा जानबूझकर गलत जानकारी फैलाकर राज्य में भ्रम और अविश्वास का माहौल बनाना चाहती है.

यह भी पढ़ें : साइबर क्राइम को लेकर HC सख्त, कहा- एक माह के अंदर उठाए जरूरी कदम नहीं तो होगी कार्रवाई

“भाजपा का यह प्रचार अभियान सफल नहीं होगा”

मुंजनी ने यह भी कहा कि अगर बाबूलाल मरांडी के पास कोई ठोस सबूत है, तो उन्हें जांच एजेंसियों को देना चाहिए, न कि सिर्फ बयानबाजी करनी चाहिए. अंत में उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब इन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को समझ चुकी है. राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. भाजपा का यह प्रचार अभियान सफल नहीं होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *