फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार: भर्ती के नाम पर 70 लाख रुपये का गबन

रांची: फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार हुआ है. सेना में भर्ती के नाम पर 70 लाख रुपया गबन करने का आरोप है. लखनऊ...

रांची: फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार हुआ है. सेना में भर्ती के नाम पर 70 लाख रुपया गबन करने का आरोप है. लखनऊ सैन्य खुफिया विभाग की जानकारी के आधार पर रांची पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया. उल्लेखनीय है कि लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की विशेष सुचना पर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. टीम ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस विभागों में नौकरी का झांसा देकर कई लोगों से करीब 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य अरविंद प्रसाद, पिता राजेंद्र प्रसाद, पता छोटा सासाराम, आरा, (बिहार) वर्तमान पता शारदा कॉलोनी, वाटर पॉइंट, चुटिया से गिरफ्तार किया गया है. छापामारी के कम में उनके पास से आर्मी बहाली से संबंधित कई महत्वपूर्ण फर्जी दस्तावेज को बरामद किया गया है

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *