उजला रविवार पर सिमडेगा में आस्था का रंग, चर्चों में विशेष मिस्सा और प्रथम परम प्रसाद

Simdega: जिले में उजला रविवार का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. शहर स्थित संत अन्ना महागीरजाघर में इस अवसर...

Simdega: जिले में उजला रविवार का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. शहर स्थित संत अन्ना महागीरजाघर में इस अवसर पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग शामिल हुए.

बच्चों ने ग्रहण किया प्रथम परम प्रसाद, दिखा उत्साह

इस मौके पर कई बच्चों ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया. सफेद वस्त्रों में सजे बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मिक उल्लास साफ झलक रहा था. उनके साथ अभिभावकों और परिजनों की उपस्थिति ने इस पल को और भी भावुक और यादगार बना दिया.

ALSO READ: गिरिडीह में शराबी युवकों का हंगामा: एक्सीडेंट के बाद पिस्टल लहराई, पुलिस ने पीछा कर दो को दबोचा

प्रेम, क्षमा और सेवा का संदेश

पल्ली पुरोहित फा. इग्नासीयूस टेटे ने अपने संदेश में कहा कि उजला रविवार ईसा मसीह के पुनरुत्थान की खुशी और नई आशा का प्रतीक है. यह दिन हमें प्रेम, क्षमा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुदृढ़ आध्यात्मिक जीवन की कामना की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *