पुलिस ने लापता युवती को 24 घंटे में किया बरामद

बेरमो: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल गोविंदपुर कॉलोनी (पांच तल्ला) से शुक्रवार को लापता हुई एक 15 वर्षीय...

missing girl
पुलिस ने लापता युवती को 24 घंटे में किया बरामद

बेरमो: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल गोविंदपुर कॉलोनी (पांच तल्ला) से शुक्रवार को लापता हुई एक 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया. शनिवार देर रात बरामदगी के बाद रविवार को उसे उसके पिता को सौंप दिया गया.

त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू

मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव के नेतृत्व में अनि कृष्णा उरांव, दीपक कुमार पासवान और सअनि पंकज कुमार भारद्वाज की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की. पुलिस ने सीसीएल कर्मी कामदेव मंडल और बबीता मंडल के आवास संख्या-129बी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की. जांच के दौरान किशोरी को कॉलोनी में ही रहने वाले सीसीएल कर्मी ईश्वर राम के घर से बरामद किया गया. बताया गया कि ईश्वर राम की पुत्री सिमरन कुमारी, किशोरी की सहेली है और वह उसी के घर पर रह रही थी.

प्रारंभिक आवेदन में परिजनों ने किशोरी की उम्र 15 वर्ष बताई थी, जबकि जांच में उसकी वास्तविक उम्र करीब 10 वर्ष पाई गई. किशोरी ने पुलिस को बताया कि जिस घर में वह रह रही थी, वहां उसे परेशान किया जाता था. बाद में रुचि के पिता द्वारा अपनी बेटी को बांका घर ले जाने और किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं करने की स्थिति में थाना प्रभारी ने लिखित जिम्मेनामा पर रुचि को उसके पिता के साथ भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: मजदूर हितों पर मंथन, जनता मजदूर संघ ने किया नई कमेटी का गठन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *