पलामू: हुसैनाबाद प्रगतिशील पत्रकार मंच का हुआ पूर्णगठन, अध्यक्ष बने कमलेश

पलामू: पलामू जिले के हुसैनाबाद शहर के थाना चौक (आंबेडकर चौक) स्थित रुद्रा होटल के सभागार में रविवार को प्रगतिशील पत्रकार मंच...

Hussainabad
हुसैनाबाद प्रगतिशील पत्रकार मंच के अध्यक्ष बने कमलेश

पलामू: पलामू जिले के हुसैनाबाद शहर के थाना चौक (आंबेडकर चौक) स्थित रुद्रा होटल के सभागार में रविवार को प्रगतिशील पत्रकार मंच की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्य्क्ष सैयद नौशाद व संचालन मंच के सचिव सुरेंद्र प्रसाद ने किया. इस बैठक में पत्रकार हितों की रक्षा व जनसरोकार से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. साथ ही सर्वसम्मति से पूर्व की कमिटी को भंग करते हुए नई कमिटी का गठन किया गया.

इन्हें दी गई जिम्मेदारी

सर्वसम्मति से सैयद नौशाद को संगठन मंत्री व शंभू चौरसिया, जफर हुसैन, डॉ. सतेंद्र चंदेल, सुरेंद्र प्रसाद को संरक्षक बनाया गया, जबकि कमलेश कुमार विश्वकर्मा को अध्यक्ष, संजय ओझा को सचिव व गौतम पटेल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं जितेन्द्र कुमार रावत, अखिलेश पासवान, हिमांशु तिवारी व उपाध्यक्ष, विकास कुमार को मीडिया प्रभारी, डॉ. जितेंद्र प्रसाद को प्रवक्ता मनोनीत किया गया. इसके अलावे धनंजय कुमार, कुंदन चौरसिया, दीपनारायण दीपक उर्फ दीपक कुमार, अनुज कुमार व नरेंद्र प्रसाद को सदस्य चुना गया. बैठक का धन्यवाद ज्ञापन मंच के संरक्षक डॉ. सतेंद्र चंदेल ने किया.

यह भी पढ़ें: रांची में चमके देशभर के धावक, इंडियन एथलेटिक्स सीरीज–4 का सफल समापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *