साहिबगंज में हाईटेंशन बिजली के खंभे से टकराई कार, पांच घायल

साहिबगंज: बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ के दुर्गा टोला तेतरिया के बीच रविवार को हुए भीषण सड़क दुर्घटना में पांच युवक घायल हो गए,...

Sahibganj Accident
साहिबगंज हादसा

साहिबगंज: बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ के दुर्गा टोला तेतरिया के बीच रविवार को हुए भीषण सड़क दुर्घटना में पांच युवक घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिंद्रा एसयूवी कार संख्या जेएच 18 जी 6565 बांझी से साहिबगंज कि ओर आ रही थी. इसी दौरान दुर्गा टोला व तेतरिया के बीच कार असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे हाईटेंशन बिजली के खंभे को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई और कार किनारे गड्ढे में जा गिरी.

घायलों को साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया

इस हादसे में कार में सवार बाटा रोड निवासी महेंद्र साह के 25 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार गुप्ता, मजहर टोला निवासी राजेश चौधरी का 28 वर्षीय पुत्र करण कुमार चौधरी, सकरूगढ़ निवासी शंभू राय का 26 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार राय, जयप्रकाश चौक निवासी मनोज शर्मा का 24 वर्षीय पुत्र पीयूष शर्मा एवं गुप्ता मार्केट निवासी संजय मिश्रा का 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार मिश्रा घायल हो गए. सभी घायलों को राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया. जहां चिकित्सक डॉ.  मुकेश कुमार द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया.

वहीं, गंभीर रूप से घायल अभिनव कुमार गुप्ता एवं करण चौधरी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. चिकित्सक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों युवक के सर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. घटना कि सूचना बोरियो थाना पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी रोहित कुमार, एएसआई विराम मरांडी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: लोन रिन्यूअल के नाम पर बड़ा खेल! गरीबों के खाते से निकले हजारों रुपये

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *