बोकारो: विधायक जयराम महतो को आया गुस्सा, युवक का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटका, वीडियो वायरल

बोकारो: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट से विधायक और जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के अध्यक्ष जयराम महतो एक बार फिर विवादों...

Oplus_16908288

बोकारो: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट से विधायक और जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के अध्यक्ष जयराम महतो एक बार फिर विवादों में हैं. बोकारो में एक कैंडल मार्च के दौरान जयराम महतो का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने कवरेज कर रहे एक युवक का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और उसे तोड़ डाला. इस घटना के बाद विधायक चुपचाप अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरी घटना पुष्पा कुमारी को न्याय दिलाने के लिए आयोजित किए गए कैंडल मार्च के दौरान हुई. पुष्पा कुमारी के लापता होने के मामले में न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे थे, जिसमें विधायक जयराम महतो भी शामिल होने पहुंचे थे. पुष्पा की मां, रेखा देवी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप हैं. रेखा देवी का दावा है कि जयराम महतो की पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा कुमारी ने उनकी बेटी को खोज निकालने के नाम पर उनसे पैसे लिए थे. कैंडल मार्च के दौरान जब भीड़ में मौजूद एक महिला ने विधायक जयराम महतो से इस भ्रष्टाचार और पैसे के लेन-देन के आरोप पर सवाल किया, तो विधायक जी असहज हो गए. इसी दौरान पास में एक युवक इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था. कैमरा देखते ही विधायक अपना आपा खो बैठे. उन्होंने तुरंत युवक के हाथ से मोबाइल छीना, उसे पूरी ताकत से जमीन पर पटका और वहां से चलते बने.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *