रांची: पेड़ से लटकता युवक व युवती का शव बरामद, मौके पर जुटी लोगों की भीड़ 

रांची: पेड़ से लटकता हुआ युवक और युवती का शव बरामद हुआ है. यह मामला जिले के बुंडू थाना क्षेत्र के माझिटोली...

रांची: पेड़ से लटकता हुआ युवक और युवती का शव बरामद हुआ है. यह मामला जिले के बुंडू थाना क्षेत्र के माझिटोली पागला बाबा रोड की है. जहां सोमवार की सुबह पेड़ से लटकता हुआ दोनों शव पाया गया है. जिसके बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और आगे की जांच में जुटी हुई है. स्थानीय ग्रामीणों से बात करने पर बताया कि इन दोनों शव को कहीं से लाकर लटकाया गया, हालांकि यह भी चर्चा हो रही है,कि दोनों युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. वही दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के लोगों से इस संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *