Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट, एक जवान घायल

चाईबासा: जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान आईईडी बलास्ट की घटना हुई है....

फाइल फोटो
फाइल फोटो

चाईबासा: जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान आईईडी बलास्ट की घटना हुई है. शनिवार को हुए इस घटना में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, सुबह के समय भी सारंडा जंगल क्षेत्र में एक आईईडी विस्फोट हुआ था.इसके बाद देर शाम सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की टीम जैसे ही आगे बढ़ रही थी, तभी जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गया.विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन अन्य जवान सुरक्षित हैं.बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ चल रहे इस बड़े ऑपरेशन में हजारों की संख्या में सुरक्षाबलों के जवानों ने सारंडा के जंगलों को चारों ओर से घेर रखा है. लगातार दबाव के कारण नक्सली अब बचने के लिए जंगल के विभिन्न हिस्सों में जगह-जगह आईईडी बम लगाकर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *