पलामू: जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़ियां इलाके में एक युवक ने कथित प्रेम संबंधों के चलते अपनी ही ममेरी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस खौफनाक कदम को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई ने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष:
पूरी जानकारी के अनुसार, मृतक बिट्टू कुमार सिंह और उसकी ममेरी बहन खुशबू कुमारी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात कही जा रही है. खुशबू अपने मामा के घर रहकर ही पढ़ाई करती थी. रविवार की रात दोनों एक ही कमरे में मौजूद थे, तभी किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर बिट्टू ने घर में रखी टांगी उठाई और खुशबू पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
ALSO READ: फ्लैट में पांच दिनों तक महिला के शव के साथ रहे परिजन, दुर्गंध फैलने पर हुआ खुलासा
हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव:
वारदात को अंजाम देने के बाद बिट्टू मौके से फरार हो गया था, परिजनों के अनुसार, जाते समय उसने आत्महत्या करने की बात कही थी. सोमवार की सुबह पुलिस को स्थानीय रेलवे ट्रैक से एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसकी पहचान बिट्टू कुमार सिंह के रूप में हुई. पुलिस का अनुमान है कि बहन की हत्या करने के बाद ग्लानि या पकड़े जाने के डर से उसने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली.
