कुर्की वारंट के आलोक में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

  पाकुड़: जिला के मुफस्सिल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुर्की वारंट के...

 

पाकुड़: जिला के मुफस्सिल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुर्की वारंट के आलोक में संग्रामपुर निवासी लाल मोहम्मद शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

लगातार फरार रहने पर जारी हुआ था कुर्की वारंट

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 249/15 दर्ज था, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. फरार रहने के कारण उसके खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया गया था.

ALSO: पाकुड़ : ISRO तक पहुंची पाकुड़ की प्रतिभा, गोकुलपुर के गणेश का ‘युविका 2026’ में चयन, जिले में खुशी की लहर

कुर्की वारंट जारी होने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में पुलिस ने छापेमारी करते हुए लाल मोहम्मद शेख को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *