Mamata Banerjee attacks BJP : पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान जारी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. ममता बनर्जी ने बीरभूम के सूरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम युवाओं के मन को प्रभावित करने के लिए प्रसारित किया जा रहा है. रैली में सीएम ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जीत का दावा भी किया. उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की ताकतों का इस्तेमाल करके बंगाल चुनाव नहीं जीत पाएगी. टीएमसी को 226 से अधिक सीटें मिलेंगी. सीएम बनर्जी ने कहा कि 19 राज्य और केंद्र सरकार मेरे खिलाफ एकजुट हो गए हैं. मैं अकेले ही आम लोगों के लिए लड़ रही हूं.
यह भी पढ़ें : सिमडेगा की संतोषी ने रचा इतिहास : पीएम मोदी से संवाद कर बनीं झारखंड की विकसित भारत वाली आवाज
