जेल सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

Palamu: उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. पलामू उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक...

Palamu: उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. पलामू उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में कारा सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों-बंदियों की मूलभूत सुविधाओं, मुलाकाती व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई.

सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से सुदृढ़ रखी जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कारा के भीतर प्रतिबंधित वस्तुओं का प्रवेश न हो.

पेयजल और निर्माण कार्यों पर चर्चा

जेल में पेयजल एवं बंदियों के नए वार्ड निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई. बैठक में पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई. इस दौरान पेयजल आपूर्ति की समस्या पर चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बिना डीप बोरिंग किए स्थायी तौर पर पेयजल आपूर्ति की समस्या का निराकरण संभव नहीं है.

Also Read: ट्रेजरी घोटाला सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट, रांची में थ्री लेयर वेरिफिकेशन के बाद ही पास होगा बिल

अन्य विकास कार्यों पर विचार

इसी तरह जेल की दीवार की ऊंचाई बढ़ाने, कारा में बंदियों के लिए नए वार्ड का निर्माण, कारा में अवस्थित बी टाइप वार्ड के रेनोवेशन कराने संबंधी चर्चा की गई. उपरोक्त सभी कार्यों के लिए भवन निर्माण कार्यपालक अभियंता को एस्टीमेट बनाने को लेकर निर्देशित किया गया. इसी तरह आवश्यकतानुसार वॉच टॉवरों एवं सीसीटीवी की मरम्मत कराने समेत कारा सुरक्षा से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की गई.

अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर प्रभारी मेदिनीनगर केंद्रीय कारा के कारा अधीक्षक समेत कारा सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *