NPU में PHD वाइवा सफल, इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग पर शोध के लिए सोनम कुमारी को मिली अनुशंसा

Palamu: जिले के नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को वाणिज्य संकाय की शोधार्थी सोनम कुमारी की पीएचडी मौखिक (वाइवा-वोस)...

Palamu: जिले के नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को वाणिज्य संकाय की शोधार्थी सोनम कुमारी की पीएचडी मौखिक (वाइवा-वोस) परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई. यह परीक्षा वाणिज्य संकायाध्यक्ष सह छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. एस.के. पांडे के निर्देशन में आयोजित की गई.

शोध विषय और प्रस्तुतीकरण

इस अवसर पर शोधार्थी सोनम कुमारी ने “इम्पैक्ट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग सिस्टम ऑन कंज्यूमर सैटिस्फैक्शन विद स्पेशल रेफरेंस टू एसबीआई इन झारखंड” विषय पर अपना शोध पत्र और पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया. शोधार्थी के प्रस्तुतीकरण और शोध की गुणवत्ता को देखते हुए परीक्षक मंडल ने उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान करने की अनुशंसा की है.

Also Read: ट्रेजरी घोटाला सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट, रांची में थ्री लेयर वेरिफिकेशन के बाद ही पास होगा बिल

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधि के दौरान मुख्य रूप से एनपीयू के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह और रजिस्ट्रार डॉ. नफीस अहमद उपस्थित रहे. बाह्य परीक्षक के रूप में धनबाद के बीबीकेएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. पवन कुमार पौदार एवं शोध पर्यवेक्षक डॉ. एस.बी.पी. गुप्ता ने शोधार्थी से विषय संबंधी प्रश्न पूछे.

अन्य शिक्षकों की सहभागिता

इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के अध्यक्ष, जिनमें विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र सिंह, हिंदी संकायाध्यक्ष डॉ. मनोरमा सिंह, डॉ. ऋचा सिंह, जीएलए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जसबीर बग्गा, प्रॉक्टर डॉ. आर.के. झा सहित वाणिज्य, एमबीए और बीबीए विभाग के कई शिक्षक व फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे. विश्वविद्यालय परिवार ने शोधार्थी की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *