सीआईएसएफ मुख्यालय का बड़ा एक्शन: कोयलांचल में भ्रष्टाचार पर प्रहार, 9 अधिकारी व जवानों का तबादला

नई दिल्ली/धनबाद: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) मुख्यालय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

नई दिल्ली/धनबाद: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) मुख्यालय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. बीसीसीएल धनबाद इकाई में कथित रूप से अनियमित ट्रांसफर-पोस्टिंग की जांच के बीच मुख्यालय ने तीन इंस्पेक्टर समेत कुल 9 कर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है.

यह कार्रवाई उस समय की गई जब बल के भीतर कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मुख्यालय को गंभीर इनपुट मिले थे.

इन अधिकारियों और जवानों पर गिरी गाज

इंस्पेक्टर महावीर सिंह: रिजर्व बटालियन, रांची

इंस्पेक्टर जमुना लाल मीणा: रिजर्व बटालियन, रांची

इंस्पेक्टर नीलमणि मिश्रा: एनसीएल सिंगरौली

सब-इंस्पेक्टर सुमित सोनी: सीसीएल करगली

एएसआई यशपाल: आईओसी बरौनी

एएसआई बृजभूषण तिवारी: एनटीपीसी हजारीबाग

एएसआई नयन कुमार सिंह: ऊर्जा निगम

एएसआई योगेंद्र शरण: टीटीपीए टंडवा

हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह: शक्तिनगर इकाई

अब सीधे कानूनी कार्रवाई कर सकेगा सीआईएसएफ

कोयला तस्करी और अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए सीआईएसएफ मुख्यालय ने एक और अहम फैसला लिया है. बीसीसीएल धनबाद और सीसीएल करगली समेत सभी कोल सेक्टर इकाइयों को ‘खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 (MMDR Act)’ का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

इस निर्देश के बाद सीआईएसएफ के जवानों और अधिकारियों को यह अधिकार मिलेगा कि वे कोयला तस्करी या अवैध खनन के मामलों में सीधे कार्रवाई कर सकें. अब उन्हें स्थानीय पुलिस की कार्रवाई का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वे खुद आरोपियों को पकड़कर सीधे न्यायालय में पेश कर सकेंगे, जिससे अवैध धंधों पर तुरंत रोक लगाई जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *