सड़क घेरोगे तो सामान उठेगा! निगम का अतिक्रमण पर एक्शन

रांची: रांची में अब सड़क पर कब्जा करना महंगा पड़ रहा है. रांची नगर निगम ने साफ कर दिया है, कि जाम...

Argora Chowk
निगम का अतिक्रमण पर एक्शन

रांची: रांची में अब सड़क पर कब्जा करना महंगा पड़ रहा है. रांची नगर निगम ने साफ कर दिया है, कि जाम फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. शहर को अतिक्रमण मुक्त और ट्रैफिक फ्री बनाने के लिए निगम का सख्त अभियान लगातार जारी है.

हटाए गए ठेले और गुमटी

आज रेलवे स्टेशन रोड, खादगड़ा बस स्टैंड और अरगोड़ा चौक पर निगम की टीम एक्शन मोड में दिखी. सड़क किनारे लगी अवैध दुकानें, गुमटी और ठेले हटाए गए. कार्रवाई के दौरान 2 ठेला, लकड़ी का काउंटर, 3 बेंच समेत कई सामान जब्त किए गए और करीब 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.

स्टेशन रोड और अरगोड़ा चौक पर सबसे ज्यादा सख्ती दिखी. यहां सड़क पर कब्जा कर बैठे अस्थायी दुकानदारों को हटाया गया, जिससे यातायात तुरंत सुचारु हो गया. वहीं अरगोड़ा में गिफ्ट डीड वाली जमीन पर अवैध रूप से बनी सीमेंट फ्लोरिंग को भी तोड़ दिया गया. निगम ने दो टूक कहा है कि गिफ्ट डीड की जमीन सिर्फ सार्वजनिक काम के लिए है, इस पर कब्जा किसी भी हालत में नहीं चलेगा. आगे भी पूरे शहर में इसी तरह का अभियान जारी रहेगा.

यह भी पढें: गुमला : उपायुक्त के निर्देश पर टीबी उन्मूलन अभियान तेज, बाल सुधार गृह व वृद्धाश्रम में ऑन-स्पॉट एक्स-रे जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *