Palamu: पलामू जिले के डालटनगंज स्थित अंबेडकर पार्क में वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति की जिला कमेटी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई. समिति के सदस्यों ने बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के विचार हमें सदैव समानता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. भारतीय संविधान के निर्माण में उनका योगदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है. मौके पर जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, सुनील पासवान और छोटू पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इन्होंने समाज में एकजुटता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने पर बल दिया.
यह भी पढ़ें : जैक 11वीं 2026 का रिजल्ट: झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट जारी, 99.12% छात्र हुए सफल
