Ranchi: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय गर्भवती महिला पूजा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह नौ महीने की गर्भवती थी और जानकारी के मुताबिक दो दिन बाद उसकी डिलीवरी होने वाली थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
घर में मिली लाश, आत्महत्या की आशंका
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. प्राथमिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.
ALSO READ: आंबेडकर जयंती पर समानता और न्याय का संकल्प: पलामू में झामुमो ने दी श्रद्धांजलि
ससुराल पक्ष पर परिजनों का आरोप
बताया जा रहा है कि पूजा कुमारी मूल रूप से डाल्टनगंज की रहने वाली थी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन रांची पहुंच गए हैं और मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से ससुराल में विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह घटना हुई है.
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.
