अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: संविधान की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी – जोसिमा खाखा

  Simdega: जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन...

 

Simdega: जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों, संघर्षों और उनके योगदान को विस्तार से याद किया.

पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मौके पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इसके बाद सभी कार्यकर्ता अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहाँ एक-एक कर सभी ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

सामाजिक न्याय के प्रतीक थे बाबा साहेब

महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के सबसे बड़े प्रहरी थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया.

भेदभाव रहित समाज का सपना

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का सपना था एक ऐसा समाज का निर्माण हो जहाँ किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर भेदभाव न हो. आज हम सभी का दायित्व है कि उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा दें.

संविधान की रक्षा का आह्वान

जोसिमा खाखा ने कहा कि संविधान की रक्षा करना और उसे मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है, क्योंकि यही देश की एकता और अखंडता की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर बाबा साहेब के विचारों को लोगों तक पहुंचाएं और सामाजिक समरसता को मजबूत करें.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रदीप केसरी, कौशल रोहिल्ला, रणधीर रंजन, समी आलम, संतोष सिंह, तिलका रमन, चंदन कुमार, सामरोम पॉल तोपनो, लखन गुप्ता, अमित डुंगडुंग, सेराफिनुस कुल्लू, बिपिन पंकज मिंज, वारिश राजा, अक्षन खान, सिल्बेस्टर बाघवार, विजय, मो अरमान, अख्तर खान, एजाज अहमद, डॉ. अरशद हुसैन, रामकुमार कोईराला, मुक्ता तिर्की, शाजदा खातून, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेटा, अमला देवी, संगीता देवी, पुष्पा देवी, मुक्ता लुगून, विनीता, स्वर्णलता, आइन्द, अमृत मारकुस, सरिता मिंज, इंदु रानी कीड़ो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read: बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर ही बनेगा समृद्ध मेदिनीनगर : महापौर अरुणा शंकर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *