रांची: पार्टी के दौरान पिज्जा में नशा देकर दुष्कर्म करने मामले में युवती की सहेली ओली, दानिश और फहद गिरफ्तार

रांची: राजधानी में दोस्त की बर्थडे पार्टी के नाम पर बुलाकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है....

मुख्य आरोपी दानिश

रांची: राजधानी में दोस्त की बर्थडे पार्टी के नाम पर बुलाकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में रांची पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने पीड़िता तिशा सिंह (25) (बदला हुआ नाम) कि सहेली ओली विश्वकर्मा और फहद को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जांच जारी है. पीड़िता तिशा सिंह (25) (बदला हुआ नाम), जो जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची में रहकर एमडीएस की तैयारी कर रही है, ने पुलिस को दिए फर्दबयान में आरोप लगाया है कि पार्टी के दौरान उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया.

ओली विश्वकर्मा के बुलावे पर गोकुल वाटिका स्थित फ्लैट गई थी पीड़िता

पीड़िता के मुताबिक, 9 अप्रैल को वह अपने दोस्त ओली विश्वकर्मा के बुलावे पर गोकुल वाटिका स्थित फ्लैट में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंची थी. उसे बताया गया था कि पार्टी में कई लड़कियां भी आएंगी, लेकिन वहां पहुंचने पर उसने देखा कि कुछ युवक पहले से मौजूद थे. उसने असहजता जताई, लेकिन भरोसा दिलाने पर वहीं रुक गई. रात करीब 8 बजे केक काटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. आरोप है, कि इसी दौरान दानिश नामक युवक ने उसे पिज्जा दिया, जिसे खाने के बाद उसे नशा जैसा महसूस हुआ और आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा. वह किसी तरह कमरे में आराम करने गई, जहां दानिश ने दरवाजा अंदर से बंद कर उसकी हालत का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया. सुबह होश आने पर युवती ने खुद को खून से लथपथ पाया और गंभीर हालत में थी.

Read Also: टेंडर घोटाला के आरोपी इंजीनियर संतोष कुमार ने ED कोर्ट में किया सरेंडर

11 अप्रैल को उसे ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया

उसने घटना की जानकारी अपने दोस्त को दी, जिसने उसे हॉस्टल पहुंचाया. हालत बिगड़ने पर 11 अप्रैल को उसे ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सहेली के कहने पर पुलिस को सूचना दी गई. लालपुर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का फर्दबयान दर्ज किया है.

Read Also: ED की छापेमारी में AAP सांसद अशोक मित्तल निशाने पर, राघव चड्ढा की जगह मिली थी जिम्मेदारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *