ED की छापेमारी में AAP सांसद अशोक मित्तल निशाने पर, राघव चड्ढा की जगह मिली थी जिम्मेदारी

दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल...

ashok mittal

दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल से जुड़े गुरुग्राम, जालंधर और पंजाब के करीब 8–9 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी के फंड में कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है. वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस पूरी कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है.

बेटे से जुड़े ठिकानों पर भी जांच

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम ने बुधवार सुबह सांसद के बेटे से जुड़े कई ठिकानों पर भी छानबीन की, क्योंकि वे विभिन्न कारोबारी गतिविधियों में सक्रिय हैं. जांच के दौरान एजेंसी महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की गहन पड़ताल कर रही है.

Read Also: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, पावर प्लांट बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत

फंड गड़बड़ी और विदेशी निवेश की जांच

जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी से जुड़े फंड के इस्तेमाल और वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर ईडी जांच आगे बढ़ा रही है. एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं किसी निवेश या दान के जरिए विदेशी मुद्रा नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *